अमेठी में 11 लोगों की हत्या का मामला,जांच जारी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 04 जनवरी 2017, 8:25 PM (IST)

लखनऊ।अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाने के महोना गांव में एक ही परिवार के 11 लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस की जांच जारी है। पूरे गांव में भारी पुलिसबल तैनात है। पुलिस के उच्चाधिकारी मामले की खोजबीन में लगे हैं। पुलिस घटना को आत्महत्या नहीं हत्या मानकर जांचकर रही है।
खास खबर से बातचीत में अमेठी एसपी ने कहा कि घटना में बची महिला जिसका अभी अस्पताल में जांच चल रहा है उसके होश में आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल पुलिस का मानना है कि अगर जमालुद्दीन ने हत्या की होती तो उसके ऊपर खून के धब्बे होते लेकिन मृतक का शरीर साफ है जिससे इसे केस को पुलिस आत्महत्या नहीं हत्या मानकर चल रही है।

[@ Punjab election- सिदू के साथ कई भाजपा नेता भी बगावत को तैयार ]

अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाने के महोना गांव में एक ही परिवार के 11 लोगों की हत्या। सभी को धारदार हथियार से मारा गया है जबकि परिवार का मुखिया जमालुद्दीन फांसी के फंदे से लटका मिला है।मरने वालों में 6 बच्चे हैं। परिवार में कोई नहीं बचा है। ग्रामीण इस बात की भी आशंका जता रहे हैं परिवार के मुखिया ने सभी को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद काट डाला उसके बाद फांसी लगा ली। परिवार में एकमात्र उसकी पत्नी को बेहोशी की हालत में सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। उसके होश में आते ही मामले की वजह खुलने की उम्मीद है।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]