टोंक। ग्राम अरनियामाल में बीती रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमें गायक कलाकारों ने बालाजी महाराज सहित धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी। जिस दौरान अरनियामाल के बालाजी मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान मौजूद थे वहीं अध्यक्षता लोजपा के जिला अध्यक्ष रामजस टाटावत ने की।
अकबर खान ने कहा कि धर्म चाहे कोई भी हो उसमें आस्था होना चाहिए । धर्म के प्रति आस्था रखें साथ ही सदमार्ग पर चलें। जिस दौरान जगदीश सैनी, सोनू कुमावत, निखिल गुप्ता ,आशीष ग्वाला ,नवरत्न साहू ,फि रोज खान ,रवि सैनी, नीरज गौत्तम आदि उपस्थित थे।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]