किसके दिल की बात सुनती हैं सनी लियोन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 04 जनवरी 2017, 12:18 PM (IST)

बॉलीवुड की अभिनेत्री सनी लियोन जागरूकता फैलाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को उन मुद्दों को लेकर जागरुकता फैलानी चाहिए जो दिल के करीब होते हैं। सनी लियोन आलोकनाथ और दीपक डोबरियाल के साथ एक वीडियो में स्तन कैंसर और धूम्रपान को लेकर जागरुकता फैलाती नजर आ रही हैं। जागरूकता फैलाने वाले इस शार्ट ​वीडियो को फिल्मफेयर के लिए भी नामांकित किया है जिससे सनी लियोन बहुत खुश है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए सनी ने कहा कि, अवॉर्ड के लिए नामांकन होना काफी अच्छा अनुभव है, क्योंकि यह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और जागरूकता फैलाने में मदद करता है।
सनी लियोनी शाहरूखा की आगामी फिल्म रईस में उनके साथ नजर आएंगी।

[@ तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!]

रईस में सनी लैला मैं लैला आइटम सॉन्ग में शाहरूख के साथ थिरकती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरूख के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और नवाजु​द्दीन सद्दीकी मुख्य भूमिका में है।

[@ तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!]