यहां कुंवारी लडकियां नहीं रख सकती मोबाइल!

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2016, 4:29 PM (IST)

अहमदाबाद। आज जहां देश आगे की ओर बढ रहा है वहां गुजरात का एक गांव ऎसा भी है जहां कुंवारी लडकियां मोबाइल नहीं रख सकती। यह गांव गुजरात के मेहसाणा का सूराज गांव है। यहां की पंचायत ने कुंवारी लडकियों के मोबाइल रखने पर बैन लगा दिया है। सूराज गांव की खाप पंचायत ने यह फैसला सुनाया है। साथ ही यदि किसी कुंवारी लडकी के पास मोबाइल पाया जाता है तो उस पर 2100 रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

पंचायत ने फैसला सुनाया है कि कुंवारी लडकियां यहां मोबाइल नहीं रख सकती। यदि कोई व्यक्ति किसी कुंवारी लडकी के पास मोबाइल पकडवाता है तो उस व्यक्ति को पंचायत 200 रूपए का ईनाम देगी और जिस कुंवारी लडकी के पास से मोबाइल मिलेगा उस पर 2100 रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस गांव के सरपंच का कहना है कि कुंवारी लडकियों को मोबाइल रखने की क्या जरूरत है। संरपंच इंटरनेट को समय और पैसे की बर्बादी मानते हैं। साथ ही उनका कहना है कि लडकियों को को अपना समय पढाई और अन्य कामों में लगाना चाहिए। इस गांव में 2500 लोगों की आबादी है और सभी ने पंचायत के इस फैसले का स्वागत किया है। गांव में यह प्रतिबंध 12 फरवरी को लगाया।