मिठाई के दुकान में फैला करंट, एक की मौत, सात लोग घायल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 जनवरी 2017, 9:11 PM (IST)

आगरा। शहर की प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेता की दुकान पर करंट फैलने से एक की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। गंभीर कर्मचारियों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में न्यू पुष्पक मिष्ठान भंडार है। यहां पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार दोपहर में गार्डर डाले जा रहे थे। कर्मचारी गार्डर को पहली मंजिल पर पहुंचा रहे थे। गार्डर हाईटेंशन लाइन के क्षेत्र में आ गया। तेज आवाज के साथ गार्डर के साथ दुकान में करंट फैल गया। इससे अफरा तफरी मच गई। करंट की चपेट में आने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में घायल हुए रनजोन निवासी कोलकाता की मौत हो गई। सात की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया है।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]