नवीन जैन ने संभाला स्वास्थ्य सचिव का पदभार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 जनवरी 2017, 7:43 PM (IST)

जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी नवीन जैन ने शासन सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, मिशन निदेशक एनएचएम एवं पदेन मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी का पदभार संभाल लिया है। जैन 9 जून 2014 से विशिष्ट शासन सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम के पद पर कार्य कर रहे थे।
इन पदों पर दी सेवाएं
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2001 बैच के अधिकारी जैन ने वर्ष 2006 से 2007 तक बारां जिला कलक्टर, जुलाई से सितम्बर 2007 तक उप सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ग्रुप-1, सितम्बर 2007 से मई 2008 तक जिला कलक्टर करौली, जून 2008 से दिसम्बर 2008 जिला कलक्टर राजसमंद, जनवरी 2009 से अगस्त 2009 जिला कलक्टर हनुमानगढ़ एवं सितम्बर 2009 से अगस्त 2011 जिला कलक्टर बारां के पद पर कार्य किया। उन्होंने अगस्त 2011 से नवम्बर 2012 में कमिश्नर सेटलमेंट एवं डायरेक्टर कनसोलीडेशन, नवम्बर 2012 से निदेशक कॉलेज एज्यूकेशन, जनवरी 2014 से निदेशक कॉलेज एज्यूकेशन एवं विशिष्ट शासन सचिव हायर एज्यूकेशन के पद पर एवं फरवरी 2014 से जून 2014 तक कमिश्नर ई.जी.एस. के पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]