नई दिल्ली। श्रीलंका के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ ने मंगलवार को एक विशेष उपलब्धि हासिल की। केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन हेराथ श्रीलंका के दूसरे सफलतम गेंदबाज बन गए। अपना 77वां टेस्ट खेल रहे 38 वर्षीय हेराथ ने काइल अबोट को आउट करते हुए 356 विकेट का आंकड़ा छू लिया।
हेराथ के इस टेस्ट से पहले 28.11 के औसत व 2.76 के इकोनोमी रेट के साथ 354 विकेट थे। हेराथ का पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 127/9 विकेट है। हेराथ अब तक पारी में 28 बार पांच या इससे ज्यादा और टेस्ट में सात दफा 10 या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। हेराथ ने अपना पहला टेस्ट सितंबर 1999 में खेला था।
अब हम नजर डालेंगे श्रीलंका की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 9 और गेंदबाजों के प्रदर्शन पर :-
[@ वर्ष 2016 : T20 में गेंदबाजों में बुमराह ने मारी बाजी, ये हैं टॉप 10]
मुथैया मुरलीधरन (दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर)
करिअर : 1992 से 2010
टेस्ट : 132
विकेट : 795
श्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण : 51/9 विकेट
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 67 बार
[@ लोकेश राहुल ने खेली 199 रन की पारी, फिर भी इन 9 भारतीयों से रहे पीछे]
चामिंडा वास (बाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
करिअर : 1994 से 2009
टेस्ट : 111
विकेट : 355
श्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण : 71/7 विकेट
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 12 बार
[@ वर्ष 2016 : T20 में गेंदबाजों में बुमराह ने मारी बाजी, ये हैं टॉप 10]
लसिथ मलिंगा (दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
करिअर : 2004 से 2010
टेस्ट : 30
विकेट : 101
श्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण : 50/5 विकेट
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 3 बार
[@ लोकेश राहुल ने खेली 199 रन की पारी, फिर भी इन 9 भारतीयों से रहे पीछे]
दिलहारा फर्नांडो (दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
करिअर : 2000 से 2012
टेस्ट : 40
विकेट : 100
श्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण : 42/5 विकेट
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 3 बार
[@ वर्ष 2016 : खेलों की दुनिया में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन]
सनथ जयसूर्या (बाएं हाथ के स्पिनर)
करिअर : 1991 से 2007
टेस्ट : 110
विकेट : 98
श्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण : 34/5 विकेट
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 2 बार
[@ वर्ष 2016 : खेलों की दुनिया में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन]
प्रमोदया विक्रमसिंघे (दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
करिअर : 1991 से 2001
टेस्ट : 40
विकेट : 85
श्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण : 60/6 विकेट
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 3 बार
[@ वर्ष 2016 : T20 में नं.1 बल्लेबाज रहे कोहली, टॉप-10 में एक और भारतीय]
सुरंगा लकमल (दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
करिअर : 2010 से जारी
टेस्ट : 33
विकेट : 75
श्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण : 63/5 विकेट
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 1 बार
[@ ये हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और टॉप-5 गेंदबाज]
धम्मिका प्रसाद (दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
करिअर : 2008 से 2015
टेस्ट : 25
विकेट : 75
श्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण : 50/5 विकेट
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 1 बार
[@ वर्ष 2016 : T20 में गेंदबाजों में बुमराह ने मारी बाजी, ये हैं टॉप 10]
रूमेश रत्नायके (दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
करिअर : 1983 से 1992
टेस्ट : 23
विकेट : 73
श्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण : 56/6 विकेट
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 5 बार
[@ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर टॉप पोजिशन पर रहे कोहली, ये हैं टॉप 10]