सलमान, अक्षय और करण एक साथ परदे पर करेंगे बड़ा धमाका...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 जनवरी 2017, 12:15 PM (IST)

पूरा बॉलीवुड लगता है कि इस बार अपने फैंस के लिए एक के बाद एक खुशखबरी देने के मूड में है। जी हां इस साल हर वीक में आपके सुपरस्टार्स ने आपके कई फिल्में लेकर आ रहे हैं वहीं कल रात एक और खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान, खिलाड़ी अक्षय कुमार और फिल्ममेकर करण जौहर ने एक साथ अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा की है। और सबसे बड़ा सरप्राइज ये है कि ​पहली बार ये तिकड़ी जोड़िया सामने आएंगी। जिसे देखने के लिए उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज प्रोड्यूसर सलमान खान और करण जौहर पहली बार एक साथ प्रोड्यूसर्स की तरह नजर आने वाले हैं। इस जोड़ी में तड़के के रूम में आपको अक्षय कुमार भी दिखेंगे जो इस फिल्म के हीरो होंगे। सलमान खान और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म के हीरो अक्षय होंगे लेकिन इसकी हीरोइन का खुलासा अभी नहीं हुआ हैै। सललान खान ने प्रोडक्शन की शुरुआत फिल्म बजरंगी भाईजान से की थी। जो बॉक्स आॅफिस पर हिर साबित हुई थी।


[@ इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!]

सलमान खान ट्वीट
सलमान ने लिखा कि, सलमान खान फिल्म्स और करण जौहर हाथ मिला रहे हैं जिसमें कि अक्षय कुमार हीरो होंगे।


[@ अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत]

अक्षय कुमार ट्वीट
अपनी आने वाली फिल्म का खुलास तीनों तिकड़ी ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए दिया।
अक्षय ने ट्वीट कर के जानकारी दी कि, मेरे दो दोस्त सलमान खान और करण जौहर एक फिल्म के प्रोडक्शन के लिए साथ आ रहे हैं जिसमें मैं बतौर हीरो हूं। यह फिल्‍म 2018 में रिलीज होगी।


[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]

करण जौहर ट्वीट
वहीं करण जौहर ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह करने वाले हैं जो साल 2018 में रिलीज होगी। अनुराग इससे पहले कई पंजाबी हिट फिल्मों जैसे पंजाब 1984 और जाट एंड जूलियट का निर्देशन कर चुके हैं।


[@ दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहतरीन फिर क्यों सुल्तान से पिछडी दंगल, जानिये]

चार फिल्में होगी रिलीज
वैसे आपको बता दें कि 2017 की शुरूआत में अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म के ताजा पोस्टर्स शेयर किया था। फिलहाल अक्षय की इस साल कुल चार फिल्में आ रही हैं। जो कि अलग अलग विषयों पर आधारित है। मतलब इस साल आपको अक्षय का कई रूप देखने को मिले​गा। जॉली एलएलबी 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा, खिलाड़ी कुमार साउथ के सुपर‍स्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 में भी विलेन के तौर पर नजर आने वाले हैं। साथ ही अक्षय पत्नी ट्विंकल खन्ना के प्रोड्क्शन हाउस मिसेज फनीबॉन्स प्रोडक्शन की पहली फिल्म द पेड मैन का भी हिस्सा हैं।

[@ जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने]