ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब म्यूजियम, पहले कभी नहीं देखे होंगे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017, 11:56 AM (IST)

आज हम आपको कुछ ऎसे विचित्र और अजीबोगरीब म्यूजियम के बारे में बताऎगें जो आपने पहले कभी नहीं देखे होगें। आप यह जरूर जानना चाहेंगे कहां है ये म्यूजियम। कहां है एक ऎसा म्यूजियम जहां रखी हैं बालों की जू तो चलिए शुरूआत करते हैं अपनी दिल्ली से जहां है दुनिया का सबसे विचित्र म्यूजियम....
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

[@ दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!]

बालों और हेयर एसेसरीज का म्यूजियम सुनने में अजीब लगा न जी हां, अमेरिका में है और यह अपने आप में अनूठा है क्योंकि यहां हैं सिर्फ बालों से बने अलग-अलग प्रकार के गजरे और बालों से ही बनी हेयर एसेसरीज। यहां 150 गजरे और 2000 एसेसरीज हैं। खासियत है यह कि यह सभी इंसानों के बालों से बनी हैं, है न यह अनोखा म्यूजियम।

[@ इस महिला का पीछा कर रहे हैं सांप,पढें पूरी कहानी]

शाहजहां ने मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। ये तो आप सभी जानते है लेकिन अब ऎसे दीवाने को क्या कहेंगे जिसने असफल प्रेम की याद में एक म्यूजियम बना डाला। यह म्यूजियम है क्रोएशिया का इस म्यूजियम का जन्म ही ब्रेकअप के साथ हुआ। इसके फाउंडर ने अपने ब्रेकअप के बाद इसकी कल्पना की ताकि प्रेम में असफल लोग अपनी रिलेशनशिप का अच्छा-बुरा पहलु याद रख सकें। इस म्यूजियम में प्रेमियों की एक-दूसरे को दी निशानी, लव लेटर्स और गिफ्ट्स मौजूद हैं। ये उन लोगों ने म्यूजियम को डोनेट किए हैं जिनका रिलेशनशिप टूट गया। दुनिया भर के लोगों के कलेक्शन इस म्यूजियम में हैं। यही नहीं, कुछ लोग के प्रेमी/प्रेमिका को दुहाई देते मेसेज भी हैं जो उन्होंने अपने एक्स के लिए दिए हैं। एक ने तो कुल्हाडी म्यूजियम को दी है, जिससे उसने उस सारे फर्नीचर के टुकडे-टुकडे किए थे, जो उसकी प्रेमिका जाने के बाद छोड गई थी। ब्रेकअप के बाद लौटाए गए गिफ्ट्स का एक नमूना तो आप तस्वीर में देख ही रहे हैं।

[@ इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!]

मलेशिया के इस यूजियम में दुनिया भर की संस्कृति से जुडी अनोखी चीजें मौजूद हैं। प्राचीन काल में किस तरह के आभूषण और वस्त्र पहने जाते थे और आज भी आदिवासी इलाकों में किस तरह का पहनावा और कल्चर है, इसकी झलक म्यूजियम में दिखती है। टैटू, पीयर्सिग और हेड-मोल्डिंग जैसी चीजें आपको डरावनी भी लग सकती है।

[@ देश के इन मंदिरों के बारे में आपने सुना है क्या ?]

बर्लिन का कोई भी ट्रिप तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक आपने वहां का फेवरिट स्नैक्स करीवुर्स्ट न खाया हो। यह जर्मनी का कितना पसंदीदा स्त्रैक है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हर साल जर्मनी में 80 करोड से ज्यादा यह स्न्नैक खाया जाता है। हॉट पोर्क से बना यह स्न्नैक्स कैचअप के साथ सर्व किया जाता है। अगर यह स्न्नैक्स इतना पॉप्युलर है तो इसके नाम पर म्यूजियम कैसे न बनता म्यूजियम में आप इस स्न्नैक्स का इतिहास तो जान ही सकते हैं, साथ ही आप करीवुर्स्ट कुकिंग का साउंड भी सुन सकते हैं। यही नहीं, म्यूजियम से बाहर आने से पहले अगर आप इसे चखना चाहें तो इसका भी इंतजाम भी यहां पर किया गया है।

[@ इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!]

जापान के टोक्यो में है दुनिया का एक ऎसा अनोखा म्यूजियम जहां आपको पेट के कीडों से लेकर बालों की जूं जैसी परजीवी प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। इस म्यूजियम में ऎसे 300 परजीवी और उनके चित्र मौजूद हैं, जिन्हें देखकर आपको एक बार को उबकाई आने लगे। यही नहीं, यहां इन परजीवियों के बारे में जानकारी देने वाली 6 हजार से ज्यादा किताबें भी हैं।

[@ यहां एक दिन में तीन बार होता है सूर्योदय]

क्या आपको पता है कि हमारी दिल्ली में दुनिया का सबसे अनोखा एक म्यूजियम है जी हां, दिल्ली के पालम में है इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉइलेट्स। इस म्यूजियम की स्थापना हुई 1992 में और यहां सैकडों तरह की टॉइलेट सीट्स का संकलन है। टॉप 10 वेयर्ड और अन्यूश्अल म्यूजियम को लेकर हाल ही में किए गए एक ट्रैवल साइट के सर्वे में यह टॉप पर रहा। यही नहीं, दुनिया भर के वेयर्ड म्यूजियम्स की लिस्ट में भी यह शामिल है।

[@ दुनिया का सबसे बडा परिवार: पति एक,39 पति्नयां...]