कश्मीर: बारामूला में मुठभेड, एक आतंकी ढेर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 जनवरी 2017, 08:29 AM (IST)

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड हो गई। इस मुठभेड में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को बारामूला के हरितार तारजू इलाके में करीब 2 आतंकियों के छिपी होने की खबर मिली थी। सूचना पाकर सेना ने हरितार तारजू इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। अभी भी मुठभेड जारी है।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]