उदयपुर। पुलिस की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए हिरणमगरी थाना क्षेत्र में सटोरियों के हिसाब किताब रखने वाले एक खाईवाल को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस ने 4 मोबाइल, लाखों के हिसाब किताब रखने वाले 4 रजिस्टर और 17 हजार 9 सौ रुपए बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी सवीना गोवर्धन निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ इमरान से पूछताछ में जुटी है। जिससे कई सटोरिए के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस ने इसे गुरुनानक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। जहां से सटोरिए के हिसाब किताब कर निंबाहेड़ा के आशिफ अली को भेज रहा था। पुलिस ने आरोपी की ओर से बताए पांच व्यक्तियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
[@ टाइटेनिक हादसे पर नया खुलासा,जहाज डूबने की असली वजह कुछ और...]