जयपुर। नगर निगम हवामहल पश्चिम द्वारा सोमवार को दीनानाथ की गली में दो निर्माणों को सीज करने की बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई न्याययिक प्रकिया के अनुसार सही निर्माण नहीं होने के बाद की गई है। नाहरगढ़ रोड पर निर्माण सीज करने के बाद उपायुक्त ने यहां किसी भी तरह का निर्माण होने पर खुदबर्द करने की चेतावनी तक दी।
निगम की ओर से नियमों के विपरीत निर्माण होने पर यहां पर पाबंद किया गया था इसके बाद निर्माण नहीं रूकने पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। निमग की ओर से इन अवैध निर्माणों को सीज करते हुए निर्माणकर्ता को चेतावनी नोटिस भी दिया। भविष्य में बिना न्यायिक अनुमति के कोई निर्माण होने पर खुदबुर्द करने की चेतावनी भी दी। मौके पर निगम की कार्रवाई के दौरान हंगामे के नौबत बनी। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी तक दिखाई दी।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]