बाड़मेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और बेटी बचाओ अभियान का संदेश लेकर गुजरात के कोटेश्वरम से पंजाब के वाघा बॉर्डर के लिए 31 दिसम्बर को रवाना हुई सदभावना यात्रा रविवार को राजस्थान के मुनाबाव बॉर्डर पहुंची। रात्रि विश्राम मुनाबाव के बाद सोमवार सुबह सदभावना यात्रा को सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी अनिल रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा मुनाबाव से जैसलमेर के लिए रवाना हुई। सदभावना यात्रा में शामिल सहायक जिला सूचना एंव जनसम्पर्क अधिकारी मदन बारूपाल ने सदभावना यात्रा के मुख्य उद्देश्यों के बारे में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों को अवगत करवाया। सदभावना यात्रा का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत अतिरिक्त महानिदेशक एम.एल बाथम कर रहे है और यह यात्रा राजस्थान के जैसलमेर,बीकानेर,गंगानगर से पंजाब के अबोहर होते हुए वाघा बोर्डर पर पहुंचेगी। यंहा पर भारत पाक सीमा पर होने वाली संयुक्त ध्वजारोहण समारोह में मौजूद हजारों दर्शकों के सामने अपनी यात्रा के सन्देश और यात्रा वृतांत को साजा करेंगे। यात्रा को लेकर केयर्न इंडिया, इंडियन रेडक्रास सोसायटी, धारा संस्थान, नेहरू युवा केन्द्र की ओर से सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। सदभावना यात्रा में जिला आईईसी समन्वयक अशोक सिंह राजपुरोहित, पत्रकार विजय शर्मा,प्रवीण बोथरा,ठाकराराम मेघवाल,पप्पू कुमार बृजवाल, जसवंतसिंह, दीपक जैलिया, मोहनलाल बृजवाल, मगा पर्वत सहित दस युवा शामिल है।
[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]
दे रहे है बेटी बचाओ का सन्देश- सदभावना यात्रा बेटी बचाओ और स्वच्छता का सन्देश गावो में ग्रामीणों और स्कूलों में बच्चो को दे रही है। मदन बारूपाल ने बताया कि यात्रा जहा जहां कार्यक्रम कर रही है वह ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत कर रही है। ग्रामीणों की ओर से ढोल नगाड़ो के साथ फूल मालाओं से कर रही है। सोमवार को यात्रा बाड़मेर वाला, रोहिली,सत्ता, सुंदरा,खबडाला , म्याजलार सहित विभिन्न गाँवो में कार्यक्रम करते हुए तनोट पहुची।
[@ टाइटेनिक हादसे पर नया खुलासा,जहाज डूबने की असली वजह कुछ और...]