उदयपुर। नोटबन्दी के पचास दिनों को सफल मानते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चाय-चौपाल के आयोजन शुरू हो गए हैं। सोमवार को उदयपुर के हिरन मगरी क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चाय चौपाल का आयोजन कर लोगों को कैशलेस व्यवस्था की जानकारी दी। इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर का जन्मदिन मानते हुए आपस में मुंह भी मीठा कराया। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मनारायण जोशी ने कहा कि बैंकों में अब पर्याप्त धनराशि पहुंच चुकी है। काला धन लगभग समाप्त हुआ है लेकिन, कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की इस सफलता को पचा नहीं पा रही है। जोशी ने कहा की कांग्रेस ने 60 सालों तक सिर्फ गरीबी हटाने के लिए नारे लगा कर जनता को गुमराह किया और अब नोटबंदी के कारण अपने काले धन को ठिकाने लगाने के लिए परेशान हो रही है। इस दौरान चाय चौपाल पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश विप्लवी, भाजपा नेता पदम कुमार शर्मा, गोपाल शास्त्री, भाजयुमो नेता प्रदीप श्रीमाली, नेमीचन्द आचार्य, दीपक डांगी, विक्रम मेनारिया सहित कई नेता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, आमजन व ओटो चालकों को चाय चौपाल में आमंत्रित कर नोटबंदी व कैशलेस व्यवस्था पर चर्चा की।
[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]