अलवर। जिले के बानसूर स्थित हमीरपुर गांव में डूंगर पर शौच के लिए जा रही महिला पर बघेरे ने हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ, सीने और जांघ पर चोट आई है। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान ग्रामीणों को देख बघेरा मौके से भाग कर वन में चला गया। सूचना पर पंहुची वन विभाग की टीम ने मौके पर बघेरेे को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन, तब तक बघेरा घने जंगल में चला गया। पुलिस ने महिला को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया है। जहां महिला का उपचार जारी है।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]