उर्दू अकादमी के अध्यक्ष अशरफ अली 3 को आएंगे बाड़मेर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 02 जनवरी 2017, 11:17 AM (IST)

बाड़मेर। राजस्थान उर्दू अकादमी के अध्यक्ष अशरफ अली मंगलवार को बाड़मेर आएंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नाथू खान समेजा ने बताया कि अली जोधपुर से मगंलवार को रवाना होंगे। दस बजे कल्याणपुरा में कार्यकर्ता बाड़मेर से स्वागत करेंगे। 11 बजे पचपदरा, 12 बजे बालोतरा, 1.50 बजे बायतु, तीन बजे बाडमेर शहर पहुंचने पर उनका स्वगत करेंगे। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी तनसिंह चौहान, मोर्चा जिला अध्यक्ष नाथू खान समेजा, पूर्व मोर्चा जिला अध्यक्ष मौलवी अब्दुल करीम, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शौकत अली जिलानी, जमात के सदर हाजी इदरीस, जिला प्रवक्ता दीने खान खोखसर, अमरे खान पाटोदी, अबू खान नवातला, साबू खान, हाजी सखी मोहम्मद सरीफ खान, मौलवी इब्राहिम, मौलवी मीर मोहम्मद, मौलवी सुभान अब्बास खान, रहुमा इलमुद्दीन रहेंगे।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]