5 जनवरी को बुलाया गया समाजवादी पार्टी का अधिवेशन स्थगित

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 02 जनवरी 2017, 09:36 AM (IST)

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पार्टी के चुनाव चिन्ह् को लेकर झगडा बढ गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव दोनों ही गुट पार्टी के चुनाव चिन्ह् साइकिल पर कब्जा चाहते है। इसे लेकर मुलायम सिंह आज अखिलेश के खिलाफ चुनाव आयोग के पास जा जाएंगे। मुलायम सिंह द्वारा 5 जनवरी को बुलाया गया समाजवादी पार्टी का अधिवेशन स्थगित हो गया है।

शिवपाल सिंह ने ट्वीट कर बात की जानकारी दी है। शिवपाल ने अपने पहले ट्वीट में कहा कि नेताजी के आदेशानुसार समाजवादी पार्टी का 5 जनवरी का अधिवेशन फिलहाल स्थगित किया जाता है। उन्होंने दूसरे ट्वीट पर लिखा है कि सभी नेता और कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों में जुटे और जीत हासिल करने के लिए जी-जान से मेहतन करें।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

आपको बता दें लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क मेें सीएम अखिलेश ने समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया था। इस अधिवेशन में रामगोपाल यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को पार्टी का मार्गदर्शक और उनकी जगह अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही उन्होंने शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद तथा अमर सिंह को पार्टी से हटाने का भी प्रस्ताव भी पार्टी कार्यकर्ताओं के ध्वनि मत से पास किया।

[@ टाइटेनिक हादसे पर नया खुलासा,जहाज डूबने की असली वजह कुछ और...]

इस घोषणा के बाद मुलायम सिंह यादव ने रविवार के अधिवेशन को असंवैधानिक करार देते हुए इसमें लिए फैसले को रद्द कर दिया। मुलायम ने लखनऊ के उसी जनेश्वर मिश्र पार्क में 5 जनवरी को पार्टी अधिवेशन बुलाया था। मुलायम सिंह ने रामगोपाल यादव को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही अधिवेशन में शामिल होने पर पार्टी महासचिव और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल और सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा को भी पार्टी से निकाल दिया है।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]