बाड़मेर। महाबार रोड स्थित निरंकारी आवास में शनिवार रात्रि में इस वर्ष की अन्तिम निरंकारी सत्संग का आयोजन बाड़मेर के संयोजक महात्मा शांतिलाल की उपस्थिति में हुआ। रात्रि सत्संग में भक्तों द्वारा निरंकारी भजन, सानु तेरा मिलना, खुशियो के खुल गए द्वार, मेरे सतगरु प्यारे-प्यारे झोलियाँ सबकी भर दो, रंग बरसयो रे आनन्द आयो रे ऐसे कई भक्ति से भरे भजनों व प्रस्तुतियां दी। निरंकारी सत्संग के संयोजक महात्मा शांतिलाल ने अपने प्रवचनो में कहा कि, अहंकार ही इंसान को बिगड़ता है तथा जब नम्रता शरीर के अंदर उतरती है, तभी इंसान अहंकार की दुनिया से दूर होता है।
संसार के भौतिक पदार्थ तो जीवन में आते रहते है, पर ये जिसकी पा से मिले है उसे नही भूले। इस संसार में जो भी पीर-पैगम्बर आये, सभी ने यही कहा था कि इस माया की तरफ मत जाओ, यह इंसान को अहंकार की और ले जाती है। जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब इस संसार में पीर-पैगम्बर आते रहे। आज यह निरंकार प्रभु इस लोक व प्रलोक को भी सुखी करने आया है। अगर एक दीपक जला हो तो वो हजारो दीपक को जला सकता है और अगर वही दीपक बुझा हुआ हो, तो वो हजारों दीपक को नही जला सकता। जब मकान के अंदर रंग करवाते है, तो जो पुरानी और टूटी-फूटी वस्तुओं को छोड़ देते है, इसी प्रकार नया वर्ष आया है तो इस नए वर्ष पर सभी अहंकार और ईष्र्या को छोड़ कर प्यार, नम्रता को अपनाना है। सत्संग के दौरान कई निरंकारी सेवादल और भक्त मौजूद रहे।
[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]