बसपा के कार्यक्रम में बार बालाओं ने लगाए जमकर ठुमके

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 जनवरी 2017, 5:40 PM (IST)

हापुड़। गढ़ विधानसभा में नई साल के मौके पर बसपा के कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। लोगों की भीड़ जुटाने के लिए गढ़ विधानसभा क्षेत्र में घंटो तक बार बालाओं का अश्लील डांस चलता रहा। गौरतलब है कि आज नई साल के मौके पर हापुड़ की गढ़ विधानसभा में बसपा के प्रत्याशी प्रशांत चौधरी ने बसपा पार्टी की और से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे भीड़ जुटाने के लिए बार बालाओं से अश्लील डांस तक कराया गया। कानून व्यवस्था में कठोर मानी जाने वाली बहुजन समाज पार्टी को गढ़ विधानसभा प्रत्याशी ने बार बालाओं से डांस कराकर फिर एक बार विवादों में लाकर खड़ा कर दिया है।
इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में राजनैतिक कार्यक्रमों में बार बालाओं का डांस चर्चा का विषय रह चुका है।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]