वुहान। कम्बोडिया में टि्वन टावरों के निर्माण के लिए चीनी प्रांत हुबेई के
वुहान में एक करार हुआ है। दोनों टावर मलेशिया के कुआलालम्पुर में स्थित
पेट्रोनास टि्वन टावर से भी ऊंचे होंगे। वुहान की वुचांग शिपबिल्डिंग
इंडस्ट्री ग्रुप कंपनी लिमिटेड ने 2.7 अरब अमेरिकी डॉलर में कम्बोडियाई
कंपनी थाई बून रूंग (टीबीआर) समूह और मकाउ की सन कियान आईपी होल्डिंग कंपनी
लिमिटेड के साथ करार किया है।
टि्वन टावर पेट्रोनास टि्वन टावरों से 108 मीटर अधिक ऊंचे होंगे। यह
कम्बोडिया के नोम पेन्ह में मेकोंग नदी के पास स्थित होंगे। 560 मीटर ऊंचे
टावरों को टीबीआर टि्वन टावर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नाम से जाना जाएगा।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)