कबाड़ में छुपा था अजगर, पकडक़र जंगल में छोड़ा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 31 दिसम्बर 2016, 4:20 PM (IST)

कोटा । हैगिंग ब्रिज के पास स्टोर रूम में अजगर के आ जाने से हडकंप मच गया। बताया जा रहा है की हैंगिंग ब्रिज को बना रही गेमन इंडिया लिमिटेड कम्पनी के स्टोर रूम में अजगर होने की सूचना कंपनी के गार्ड ने अधिकारियों को दी। जिसके बाद स्नेक केचर गोविन्द शर्मा को मौके पर बुलाया गया। शर्मा ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकडा। अजगर दस फिट लम्बा है जो की स्टोर रूम के कबाड में छिपा हुआ था। अजगर को पकडक़र चम्बल किनारे जंगल में छोड दिया।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]