अजीबोगरीब लेकिन शानदार टाॅप 10 फोटो

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 31 दिसम्बर 2016, 11:01 AM (IST)

इस साल कई ऐसे फोटो सामने आए जो देखने में काफी अजीब थे। इनमें से कई फनी भी थे लेकिन लाजवाब थे। ऐसे ही कुछ टाॅप 10 शानदार फोटो के बारे में बात करते हैं हमारे इस फ्लैशबैक में।
आइए डालते हैं एक नजर .

1.
स्कूल में पढ़ने वाले 13 साल के आदित्य कुमार केवल एक फोटो की वजह से रातोंरात सेलिब्टि बन गए। महाराष्ट्र में रहने वाले आदित्य की बाॅडी इतनी फ्लेक्सिबल है कि वह काफी कुछ अलग कर सकता है। आदित्य केवल 8 साल की उर्म से योगा सीख रहा है।

[@ इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!]




2. फरवरी में यूके एडवेंचर ग्रुप ने अटलांटिका में एक इतिहास बना दिया। विल ग्लैंडइंनिंग (40) ने दक्षिण महाद्वीप ग्रह के सबसे दुर्गम रास्तों की यात्रा की। इस यात्रा में उनके दोस्त डेव क्रंप और 4 अन्य साथियों ने उनका साथ दिया

[@ देश के इन मंदिरों के बारे में आपने सुना है क्या ?]

3. न्यूयाॅर्क के जिम और सुसान की 1400 किलो वजनधारी भालू के साथ यह फोटो तो आप देख ही रहे हैं। इस कपल ने अपना पूरा जीवन घायल पशुओं के बचाव और रिहा करने के लिए समर्पित किया है।

[@ इस गांव में हर आदमी करोडपति, लेकिन गांव छोडते ही . . .]

4. यह फोटो एक लोमड़ी की है जो बर्फ में नीचे की ओर से दबी है। इस फोटो को इस साल का काॅमेडी वाइल्डलाइफ फोटो अवाॅर्ड मिला है।

[@ इस पेड़ पर फल नहीं, लगते हैं पैसे!]

5. यह कोई बुर्जुग बौना आदमी नहीं है। यह है बेजिद सिकन्दर जिसकी उम्र केवल 4 साल है। मगुरा, बांग्लादेश का रहने वाला बेजिद एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त है जिसने वह दूधमुंहा अवस्था से इस तरह का दिखने लगा है।

[@ इस महिला का पीछा कर रहे हैं सांप,पढें पूरी कहानी]

6. यह फोटो है आर्य पेरमाना की, जो केवल 10 साल का है लेकिन उसका वजन 192 किलोग्राम है। इंडोनेशिया के वेस्ट जेवा शहर में यह बच्चा घर के बाहर नहा रहा है। उसका वजन इतना ज्यादा है कि वह खुद नहा भी नहीं सकता। इसके लिए वह एक स्पेशल आऊटडोर पुल का इस्तेमाल करता है और क्लास में सबसे लंबा है।

[@ देश के इन मंदिरों के बारे में आपने सुना है क्या ?]

7. यह है मरीमार कुडरोए जो यूट्यूब पर एक वीडियो शूट के लिए तैयार हो रही है। फोंटाना, केलिफोर्निया में रहने वाली मरीमार जन्म से ही फेशियल ट्यूमर से ग्रस्त हैं और न बोल पाती है और न ही कुछ खा पाती है। पहले वह अपने इस चेहरे के साथ गली से बाहर तक नहीं निकल पाती थी लेकिन अब वह एक सेलिब्रिटी बन चुकी है।

[@ इस महिला का पीछा कर रहे हैं सांप,पढें पूरी कहानी]

8. इस साल अगस्त में फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक झील के बीच पेड़ की शाखाओं से बंधा यह झूला अपने आप में सुंदरता की कहानी बयां करता है।

[@ इस गांव में हर आदमी करोडपति, लेकिन गांव छोडते ही . . .]

9. 72 साल की दलजिंदर कौर और उनके 79 साल के पति मोहिन्दर सिंह गिल इस उम्र में माता-पिता बनकर सुर्खियों में आए थे। अमृतसर की रहने वाली दलजिंदर कौर ने इस साल 19 अप्रैल को एक हष्ट पुष्ट बच्चे अरमान सिंह को जन्म दिया था।

[@ इस पेड़ पर फल नहीं, लगते हैं पैसे!]

10. नवोदित क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन बिजबेहरा के क्रिकेटर है। 8 साल की उम्र में एक हादसे में वह अपने दोनों हाथ गवा बैठा था। लेकिन उसने हार नहीं मानी। इस समय वह 26 साल का है। साथ ही जम्मु और कश्मीर स्टेट पैरा-क्रिकेट टीम का कैप्टन है।

[@ इस फोन नंबर को जिसने भी खरीदा, मौत उसे लेने आ गई! ]