सेवानिवृति एक कर्मचारी के जीवन का अत्यावश्यक भाग है : बडग़ूजर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016, 6:52 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान खादी बोर्ड कार्यालय में शुक्रवार को कार्यालय सहायक जयकृष्ण गुप्ता सेवानिवृत पर सम्मान किया गया। बोर्ड अध्यक्ष शम्भूदयाल बडग़ूजर की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत हुए गुप्ता ने बताया कि उन्होनें अपनी उम्र के 38 साल इस सेवा में बिताये ,अपने सफलतम कार्यकाल से मुक्त हुए। इस अवसर पर अ सभी साथी कर्मियों का धन्यवाद दिया कि वे इतने साल उनके साथ रहे और हर सुख-दुख की घडी में उनका साथ दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष बडग़ूजर ने सेवानिवृत कर्मचारी के सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृति होने पर सभी को दुख होता है परन्तु यह एक कर्मचारी के जीवन का अत्यावश्यक भाग है। इस अवसर पर राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के समस्त कर्मचारी तथा सेवानिवृत कर्मचारी के परिवारजन उपस्थित थे।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]