केन्द्रीय मंत्री ने लिखा सीएम राजे को पत्र, कहा- फ्लाईएश का हो उपयोग

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016, 08:37 AM (IST)

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास, आवास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने राजस्थान की मुख्यमंत्री को फ्लाईएश का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा है। नायडू के लिखे पत्र में राजस्थान में थर्मल पॉवर प्लांट्स से हर दिन कई मिलियन टन फ्लाईएश निकलने की स्थिति भी बताई है। इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय की और से इसी वर्ष 27 जनवरी को जारी विशेष गजट नोटिफिकेशन का भी हवाला दिया है। साथ ही स्पष्ट किया है की पॉवर प्लांट से 300 किलोमीटर दायरे में चल रहे प्रोजेक्ट्स में फ्लाईएश का उपयोग किया जाए। सूत्रों के मुताबिक, नोटिफिकेशन के बावजूद अभी तक इसका पूरा उपयोग नहीं होने को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसके बाद राज्य सरकार ने सभी सम्बंधित विभागों को फ्लाईएश का उपयोग करने के लिए कह दिया है। फ्लाईएश से पर्यावरण को नुकसान को नुकसान पहुंच रहा है। बहुत ज्यादा प्रदूषण स्तर है, इसलिए इसे सही तरीके से निस्तारित करना जरूरी है। ईंट, रेडीमिक्स कंक्रीट, टाइल बनाई जा सकती है। इसके अलावा सडक़ और भवन निर्माण में भी उपयोगी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए फ्लाईएश बेस्ड उत्पाद का निर्माण बेहद जरूरी हो गया है। नगरीय विकास विभाग ने जयपुर विकास प्राधिकरण सहित सभी नगर विकास न्यास, प्राधिकरण और आवासन मंडल को फ्लाईएश का उपयोग करने के निर्देश की पालना करने के लिए कहा है। फ्लाईएश का उपयोग सडक़ निर्माण, भवन निर्माण, टाइल सहित कई प्रोजेक्ट्स में करना होगा।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]