नवांशहर। नोटबंदी को 51 दिन पूरे हो चुके हैं और आज भी गांवों शहरों में नकदी की समस्या जस की तस बनी हुई है। एटीएम बंद हैं तो बैंकों में कैश की समस्या जारी है। बैंकों के बाहर लगी लंबी लाइनों में खड़े लोग जहां पहले नोटबंदी को सही ठहरा रहे थे। वे भी अब समस्या खड़ी नहीं होते देख केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुस्सा हैं। दूसरी ओर व्यापारी भी नकदी की समस्या से परेशान हो चुके हैं। हालांकि इसके चलते लोग आॅनलाइन भुगतान में रुचि दिखाने लगे हैं। लेकिन नकदी की समस्या को लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है और बैंक प्रबंधन जल्द ही नकदी मिलने का आश्वासन देने में लगे हैं।