कांग्रेस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस तिलमिला गई है। दरअसल कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह पर लगाए आरोपों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए रविशंकर प्रसाद ने ये बातें कहीं।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी जी की रैली से कांग्रेस को दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि कालेधन पर सख्ती से कांग्रेस परेशान है और वह भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है।
इससे पहले गुरुवार को ही जयपुर में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बड़ी मात्रा में काला धन घोषित करने वाले गुजरात के कारोबारी महेश शाह को प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का करीबी बताया।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]
आगे रविशंकर प्रसाद ने कहा कांग्रेस झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाना कांग्रेस की फितरत हो गई है। कांग्रेस इस तरह के आरोप इसलिए लगा रही है कि सरकार ढीली पड़ जाए, लेकिन यह मोदी जी की सरकार है हम किसी के आगे नहीं झुकेंगे। महेश शाह का संबंध ना तो पीएम से है ना ही अमित शाह जी के साथ। हम झूठे आरोप लगाने पर कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं।