सिरसा। पंचायत चुनावों में शिक्षा की शर्त पूरी करने के लिए आठवीं का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर फूलकां गांव की सरपंच चुनी गई मनजीत कौर को डीसी शरणदीप कौर ने सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले पहले गांव मौजूखेड़ा और केशुपुरा के सरपंच को भी सस्पेंड किया था। वहीं घुकांवाली की एक पंच पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा दो ओर गांवो सरपंच के खिलाफ भी जांच की जा रही है। जिला विकास व पंचायत अधिकारी प्रीतपाल सिंह ने बताया प्रशासन के पास शिकायत आई थी की गांव फूलकां कि सरपंच मंजीत ने चुनाव में जो आठवीं कक्षा का सेर्टिफिकेट दिया था वो फर्जी है। इस मामले में उपायुक्त ने जांच शिक्षा अधिकारी को सौंपी थी। जांच में सामने आया कि प्रमाण पत्र में खामियां है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
[@ तस्वीरों में,अजमेर-सियालदह एक्स.ट्रेन हादसा]