धर्म परिवर्तन करा रहे चार गिरफ्तार, पढ़िए पूरी ख़बर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 दिसम्बर 2016, 7:36 PM (IST)

आजमगढ़। धर्म परिवर्तन करा रहे चार लोग गिरफ्तार कर लिये गये। यह लोग दलित समुदाय के लोगों को जुटाकर अपने धर्म का प्रचार करते हुये उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे और प्रलोभन दे रहे थे। इस प्रलोभन में आकर कई लोग धर्म परिवर्तन को तैयार हो गये। इसके साथ ही प्रतिबन्धित मांस भी पकवाया जा रहा था।
इसकी जानकारी होने पर लोगों ने इसका विरोध किया। साथ ही ऐसा कर रहे लोगों को दबोच लिया। उन्हें दबोचने के बाद पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वालों को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर हिन्दू संगठनों में रोष है। यह घटना बुधवार को मेंहनगर थानाक्षेत्र के नगमलपुर गांव में घटी।
यहां हरियाणा के तेजली निवासी रमेश कुमार पुत्र रामसूरत, गंभीरपुर थानाक्षेत्र के महंगूपुर गांव निवासी जयराम मौर्य व छोटेलाल इसाई धर्म का प्रचार वाहन लेकर नगमलपुर गांव के रामवृक्ष चौहान पुत्र सुन्दर चौहान के यहां आये हुये थे। उन लोगों ने रामवृक्ष चौहान को पहले ही इसाई धर्म स्वीकार करने के लिए मना लिया था। इसके साथ ही रामवृक्ष अपने साथ गांव के तमाम दलितों को इसाई धर्म स्वीकारने के लिए बात कर चुका था और उन्हें प्रलोभन देकर अपने घर पर बुलाया हुआ था।
[@ तस्वीरों में,अजमेर-सियालदह एक्स.ट्रेन हादसा]

उसके घर पर प्रतिबन्धित मांस भी पक रहा था। साथ ही ढ़ेरो दलित वहां मौजूद थे। इसाई मिशनरी के यह प्रचारक वहां पहुंच कर उनके बीच इसाई ग्रंथ बांटे और इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किये। दलित इसके लिए तैयार हो गये। इस बीच इस बात की सूचना क्षेत्र के हिन्दुओं को हो गयी। उन्होंने इस बाबत हिन्दू संगठनों के नेताओं को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही हिन्दु युवा वाहिनी के जिला संयोजक हरिबंश मिश्र एवं अरूण सिंह साधू अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर पहुंच गये।

[@ ले मे तेरे वास्ते सब छोड़ कर आ गई...]

इन हिन्दू नेताओं ने इसाई धर्म प्रचारक रमेश कुमार, रामवृक्ष, छोटेलाल व जयराम मौर्य को दबोच लिया। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही मेंहनगर थानाक्षेत्र के सिंहपुर चौकी प्रभारी जयप्रकाश शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने सभी इसाई धर्म प्रचारकों को हिरासत में ले लिया साथ ही पकवाया जा रहा प्रतिबन्धित मांस फेकवा दिया। इस घटना को लेकर हिन्दुओं में गुस्सा है। बाद में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि केवल इसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था और कोई भी प्रतिबन्धित मांस वहां नहीं पक रहा था।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]