चूरू । जिला कांग्रेस ने भाजपा की राजस्थान सरकार के 3 साल पुरे होने के विरोध मे एक रैली व आम सभा का आयोजन किया गया। रैली को शहर के इन्द्रमणी पार्क से शुरू किया गया जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुऐ जिला कलेक्ट्रेट पर आम सभा मे तबदील हो गई। रैली में कदावर नेताओं के साथ पुर्व मंत्री भी शामिल हुऐ तो वही कार्यकर्ताओं की संख्या भी काफी मात्रा मे थी। रैली मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा
भाजपा सरकार के विरोध मे नारे लगाये गये ओर सरकार को गरीब विरोधी बताते हुऐ कांग्रेस के सभी विकास के कार्यो को बन्द करने का आरोप लगाया। रैली मे कांग्रेस ने भाजपा सरकार को हर कोनो से विफल बताया व सरकार को गरीब विरोधी बताते हुऐ पुर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा शुरू किये सभी विकास कार्यो को ठप करने का आरोप लगाते हुऐ सरकार की निन्दा की। इस मौके पर कृष्णा पुनिया ने बताया कि वर्तमान में किसान बीज के लिये दर दर की ठोकरे खा रहा है, लेकिन उसे बीज नही मिल रहा ओर ये सरकार 3 साल का जश्न बना रही है। रैली मे पुर्व शिक्षा मंत्री भंवरलाल मेघवाल ने बताया कि इस सरकार के 13 दिसंबर को 3 साल पुरे हो गये लेकिन अभी तक इस सरकार ने राज्य के लिये कोई विकास का कार्य नहीं किया।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]