जानिए,जौ के पानी के चमत्कारिक फायदे...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017, 4:56 PM (IST)

जौ के पानी में इतने स्वास्थ्य फायदे हैं कि सुनकर यकीन नहीं होगा। जौ का पानी एक ऐसा पेय है जो कि जौ को पानी में उबालकर तैयार किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे की जौ का पानी के फायदे है पर ये बनेगा कैसे! तो आइये जानते हैं जौ का पानी बनाने की विधि को... इसकी एक सर्विग बनाने के लिए एक सॉस पैन में 2 टेबल स्पून जौ में 1 कप पानी मिला लें। जब तक जौ नरम हों तब तक इसे उबालें। इस मिश्रण को एक पतले कपडे से छान लें। आप छिलके वाले और बिना छिलके वाले दोनों में से किसी भी प्रकार के जौ ले सकते हैं। छिलके वाले में ज्यादा फाइबर होता है और पकाने में ज्यादा वक्त लगता है इसलिए बिना छिलके वाले पकाने में आसान है।

[@ चुकंदर के चमत्कारी लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप]



[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

जौ का पानी आपके स्वथ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। तो आज से ही इस पानी का सेवन शुरू कर दीजिए और बनाएं अपने शरीर को स्वथ्यवर्धक।

[@ पीले फल,सब्जियों के लाभ जान हो जाएंगे हैरान]

यह शरीर की सूजन को कम करने और त्वचा को दूषित होने से बचाता है।

[@ खट्टी इमली के इतने लाभ जानकर चौंक जाएंगे आप]

जौ एंटी-इंफ्लामेंट्री है जोडों के दर्द व गठिया से परेशानी व्यक्तियों के लिए जौ का पानी बहुत लाभ पहुंचता है।

[@ अगर वाइफ को करना हो इम्प्रेस]

जौ का पानी सेवन करने से त्वचा बहुत ग्लो करती है यह विटामिन सी, एंटीाऑक्सिडेंट और खनिज तत्वों होते है जो कि स्किन के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

[@ सर्दियों में खुद को बीमारियों से ऐसे बचाए ]

जौ के पानी में बीटा-ग्लूकेन शरीर से जहरीले पदार्थो को बाहर मल द्वारा बाहर निकालने में मदद करता है और बवासीर के खतरे को कम करता है। यह आपको कब्ज से राहत देता है, आंतों को साफ रखता है जिससे की पेट के कैंसर की संभावना कम हो जाती है।

[@ जानिए कैसे बढाएं याददाश्त ]