गोरखपुर-पुलिस की उदासीन रवैया और फर्जी अभियुक्त बनाए जाने के विरोध में आज एक परिवार जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह की कोशिश किया। समय रहते पुलिस ने इन सबको आत्मदाह करने से रोक दिया लेकिन ये सब मिटटी का तेल अपने ऊपर गिरा लिए थे। दरअसल चिलुआतालल थाना क्षेत्र के फतेहपुर डिहवा गाव के रहने वाले पूर्व एफ सी आई कर्मचारी गुलाम मुस्तफा और उनकी पत्नी हदीशुन निशा को गाँवके ही कल्लु और उसकी पत्नी जैबुन निशा के नाम पर चिलुआताल थाने की पुलिस ने फर्जी तरीके से मुकदमे में फसाकर जेल भेज दिया। जेल से आने के बाद पीड़ित ने फर्जी नाम पर जेल भजने के मामले में 419, 420 का मुक़दमा दर्ज कराया था ग़ुलाम मुस्तफ़ा ने लोकिन स्थानीय पुलिस ने उसमे फाइनल रिपोर्ट लगा दिया,न्यायालय ने रिपोर्ट ख़ारिज कर दुबारा एलआईयू से जांच कराया जिसमे मामला साफ हो गया और फर्जीवाड़ा सामने आ गया।[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]
मुक़दमे में स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं किया जिसके बाद आज गुलाम मुस्तफा का पूरा परिवार आज जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंच गया, पीड़ितों ने आज मिटटी का तेल भी गिरा लिया था, लेकिन पुलिस पहुचकर आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले परिवार के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ितों ने अपना दुखड़ा रो रो कर सुनाया। आत्मदाह की सुचना और परिवार के हंगामे के बाद मौके पर एसपी सिटी हेमराज मीणा भी मौके पर पहुच गए। घटना की जानकारे एसपी सिटी ने दिया। एसपी सिटी ने बताया की पुलिस ने सही विवेचना किया है। साथ ही ये लोग एक वृद्ध की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इनको बताया गया है, अब इन्हें अरेस्ट कर ठाणे ले जाया गया है।
[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]
फिलहाल न्याय की मांग कर रहे इन परिवारो का सब्र आज जबाब दे गया और आत्मदाह की कोशिश कर दिए। और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर आत्महत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी एसएसपी ने दे दिया। जबकि जिम्मेदार अफसरों को इस। पुरे मामले में एक जांच समिति बनाकर जाँच करने की जरूरत थी। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता।