अन्तरराष्ट्रीय ग्रेडिंग प्रतियोगिता, उत्साह से शामिल हुए बच्चे

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 दिसम्बर 2016, 2:02 PM (IST)

बीकानेर। यूसीमास अबेकस संस्थान द्वारा अन्तरराष्ट्रीय ग्रेडिंग प्रतियोगिता का आयोजन मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित विजकिड्स संस्थान पर किया गया। इस प्रतियोगिता में यूसीमास के मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित सेन्टर विजकिड्स से 37 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजकिड्स संस्थान की निदेशिका विजयलक्ष्मी आचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जयपुर से आए पर्यवेक्षक लोचन ने सभी विद्यार्थियों का मात्र 3 से 5 मिनट के समय में उनकी गणितीय बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन किया। लोचन ने बताया कि इस प्रतियोगिता की उत्तर पुस्तिकाएं मलेशिया में स्थित मुख्य ऑफिस में जांची जाएंगी। इसके पश्चात परिणाम जारी किया जाएगा।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]