पंचकुला। पंचकुला सैक्टर पांच यवनिका पार्क में सफाई अभियान ज्ञानचंद गुप्ता राज्य मंत्री हरियाणा सरकार द्वारा चलाया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सी बी गोयल , निगम ईओ ओपी सिहाग, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा , महामंत्री हरिंदर मलिक, वीरेंद्र राणा , मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक , श्यामलाल बंसल, सहित कई कार्यकर्ताओं के साथ हुडा अधिकारी प्रीत मोहन एसई, मलिक और सफाई कर्मचारियों ने सफाई अभियान में भाग लिया। मंत्री ने बताया कि यह अभियान शहर के सभी पार्को में लगातार चलेगा और हमारे पार्क सबसे सुंदर बनेंगे तथा पंचकुला सूंदर पार्को वाला शहर के नाम से जाना जाएगा।
[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]