एक अधिकारी के कंधों पर तीन विभागों का कार्यभार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 दिसम्बर 2016, 11:52 AM (IST)

चम्बा। पिछले दो महीनों से आरटीओ चम्बा छुट्टी पर चले जाने से इस कार्यालय का सारा कामकाज ठप पड़ा हुआ है। दूर-दराज गांव से अपना काम करवाने आ रहे ग्रामीण इस अधिकारी के न मिलने से वापिस परेशान होकर घर लौट रहे हैं। कार्यालय के बाहर खड़े दर्जनों लोग जोकि किसी न किसी काम को कारवाने आरटीओ चम्बा आए हुए थे लेकिन उनकी आशा निराशा में तब बदली जब कार्यालय के कर्मचारी ने कहा कि आरटीओ आज नहीं आने वाली है और इनका सारा कार्य एसडीएम चम्बा की देखरेख में चल रहा है।
गौरतलब है कि एसडीएम चम्बा बच्चन सिंह के पास एक उनके खुद के कार्यालय का पदभार तो ही वंही दो और बड़े अधिकारियों के न होने पर उन कार्यालयों की जिम्मेवारी भी उन्हीं को सौंपी गई है। दो महीनों से आरटीओ साहिब के छुट्टी पर चले जाने से तीसरा और अतिरिक्त भार भी उनके कन्धों पर चढ़ चुका है, इस स्थिति में एक अधिकारी कितने काम कर सकता है। लोगों का कहना है कि एसडीएम चम्बा बच्चन सिंह जो अपने कार्य को लेकर पहले से बड़े सतर्क है लेकिन तीन विभागों का कार्यभार सम्भालना किसी अकेले अधिकारी के बस की बात नहीं है।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]