आयुष चिकित्सा से 70 मरीजों को मिला लाभ

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016, 10:44 PM (IST)

भरतपुर। मंगल सेवा संस्थान द्वारा नि शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन मंगल एक्सरे एवं सोनोग्राफी केन्द्र जवाहर नगर पर किया गया। शिविर में करीब 70 मरीजों ने परामर्श व नि शुल्क औषधि का लाभ प्राप्त किया। शिविर में हौम्योपैथी के डा. अनुराग मंगल, डा. कुलदीप गोयल, प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के डा. वीरेन्द्र अग्रवाल, आर्युवेद के डा. अंकित चर्तुवेदी, डा. पी.डी. शर्मा व योग की डा. ममता बंसल ने सहयोग प्रदान किया। शिविर संयोजक लोकेश सिंघल ने कहा कि आयुष चिकित्सा बगैर हानि की चिकित्सा पद्धति है। इस चिकित्सा पद्धति के द्वारा रोग का जड से नाश किया जाता है। होम्योपैथी के चिकित्सक डा. अनुराग मंगल ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रतिमाह निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में भावना शर्मा व सतीश अग्रवाल ने भी सहयोगग प्रदान किया।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]