इंडस्ट्री पंजाब के पड़ोसी राज्यों में पलायन कर रही है -अंगद सैनी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016, 9:09 PM (IST)

नवांशहर। पंजाब की शिअद और बीजेपी की गठजोड़ सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। पंजाब की इंडस्ट्री के हालात भी डूबती हुई किश्ती की तरह हैं जिस के जिम्मेदार सिर्फ बादल सरकार है।
नवांशहर विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार अंगद सैणी ने विभिन्न गांवों भान मजारा , बघोड़ा की जनसपंर्क चुनावी मीटिंग में किया। उन्होंने कहा कि दो दशक से पंजाब भर से लगभग बाइस हजार से अधिक कारखाने बंद होने की कगार पर हैं और कई तो बंद भी हो चुके है । राज्य में होजरी, खेल, हैंडलूम, लैदर व स्टील इंडस्ट्री बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रही है। इसी वजह से इंडस्ट्री पंजाब के पड़ोसी राज्यों में पलायन कर रही है। इस अवसर पर चमन सिंह भान मजारा, मास्टर कुलविंदर , बलविंदर सिंह , प्रेम सिंह , गुरदीप सिंह , जैल सिंह , महेंद्र राम, जोगिंदर सिंह बघोड़ा , जीतेन्दर सिंह अटवाल, बलबीर सिंह , चमन लाल आदि व गांववासी उपस्थित रहे।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]