जीपीडीपी रिफेशर कार्यशाला का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016, 8:28 PM (IST)

बूंदी। बूंदी पंचायत समिति में मंगलवार को जीपीडीपी रिफेशर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बूंदी प्रधान मधु वर्मा ने कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ किया। कार्यशाला में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भाग लिया। इस अवसर पर जेंडर संवेदी प्लान बनाने एवं समावेसी ग्रामीण विकास नियोजन पर समझाइश एवं पंचायत की निधियों को साझा उपयोग कर निजी आय बढ़ाने के स्त्रोत विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में एसआरजी शालिनी विजय ने जेंडर संवेदी समग्र विकास प्लान तैयार करने एवं एनजीओ प्रतिनिधि निखिल विजय ने सतत विकास लक्ष्य पर आधारित जीपीडीपी कार्य येाजना का प्रशिक्षण दिया। विकास अधिकारी घनश्याम शर्मा ने पंचायतीराज के विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायत विकास नियोजन की कार्य योजना बनाने के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में पंचायतीराज के विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]