2016-फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्टः सलमान नं.1, जानिए टॉप 10 ...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016, 6:09 PM (IST)

फोर्ब्स इंडिया ने 2016 की सबसे अमीर 100 सेलिब्रिटियों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें अक्टूबर, 2015 से सितंबर, 2016 के बीच मनोरंजन आधारित आय और प्रसिद्धि का आंकलन किया गया। सूची में अन्य बड़े नामों में विराट कोहली, एमएस धोनी और अभिनेता अक्षय कुमार शामिल हैं। इस लिस्ट में सलमान खान ने फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में 2016 के सबसे ज्यादा कमाऊ सेलिब्रिटी के तौर पर शाहरुख खान को पीछे छोड़कर पहले नंबर की जगह ले ली है। इससे पहले कमाई के मामले में शाहरुख हमेशा अव्वल आए हैं।
अगले पार्ट में देखिए टॉप 10 अमीर सेलिब्रिटी के बारे में ...


[@ तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!]

1. सलमान खान
सलमान की सालाना अनुमानित आय की बात है, तो वह करीब 270.33 करोड़ रुपए है। सलमान के पहले नंबर की असली वजह 2015 में आई प्रेम रतन धन पायो और इसी साल आई सुपरहिट फिल्म सुलतान हैं। सुलतान का ऑवरऑल कलेक्शन 300 करोड़ रूपए से ऊपर रहा। प्रसिद्धि के मामले में दबंग खान का दूसरा स्थान रहा।

[@ दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहतरीन फिर क्यों सुल्तान से पिछडी दंगल, जानिये]

2. शाहरूख खान
इस मामले में दूसरे नंबर पर रहे शाहरुख ने 221.75 करोड़ रुपए की कमाई की है और प्रसिद्धि के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया है। अगले साल किंग खान की रईस आने वाली है जिससे काफी उम्मीद बनी हुई है। हाल ही में रईस का ट्रेलर भी रीलिज हुआ था जिसमें कई तरह की विवाद उठ खड़े हुए थे।

[@ अरबाज ने खोला, सलमान का इतना बड़ा राज]

3. विराट कोहली
फोर्ब्स की इस पॉपुलर्टी की दौड़ में अभिनेता ही नहीं स्पोर्टस से जुड़े लोग भी शामिल रहे हैं। इस लिस्ट में भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने तीसरे पायदान पर कब्जा किया है। पिछले साल विराट सातवें नम्बर पर थे। कोहली की कुल कमाई 134.44 करोड़ रूपए रही, जबकि प्रसिद्धि की दौड़ में विराट पहले नम्बर पर हैं।

[@ प्रियंका एक पोशाक के कारण फिर सुर्खियों मे ....]

4. अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार इस साल 203.03 करोड़ रूपए की कमाई के साथ चौथे नम्बर पर रहे हैं। प्रसिद्धि के मामले में अक्षय 11वें स्थान पर रहे। पिछले साल अक्षय टॉप 10 की लिस्ट से बाहर थे। इस लिस्ट में आने की वजह हाऊसफुल-3, एयरलिफ्ट और रूसतम की सफलता को जाता है। विज्ञापन से होने वाली आय भी इसमें शामिल है। अक्षय अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा से काफी चर्चा में हैं।

[@ 2016 बॉलीवुड ब्रेकअप: नहीं टिक पाए 25 साल पुराने रिश्ते भी]

5. महेन्द्र सिंह धोनी
विराट के बाद टॉप 10 में एक और भारतीय क्रिकेटर ने अपनी जगह बनाई है। नम्बर 5 पर हैं इंडियन वनडे क्रिकेट टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी, जो इस साल अपनी बायोपिक की वजह से खासे चर्चा में रहे। धोनी की इस साल की कमाई 122.48 करोड़ रूपए रही जबकि फेम रेंक 4 रही।

[@ एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में! ]

6. दीपिका पादुकोण
छठें नम्बर पर रही बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, जिनकी ऑवरऑल कमाई 69.75 करोड़ रूपए आंकी गई। फेम रेंक में दीपिका आठवें नम्बर पर हैं। दीपिका फिलहाल पदमावती की शुटिंग में बिजी हैं। इसमें दीपिका के अपोजिट उनके कथित बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह हैं। हॉलीवुड फिल्म में काम करने की वजह से भी दीपिका खासी चर्चा में रहीं।

[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]

7. सचिन तेंदूलकर
इंडियन क्रिकेट के पूर्व टीम मेंबर सचिन तेंदूलकर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी इस साल की कमाई 58 करोड़ रूपए हैं जबकि फेम रेंक 6 है। सचिन साल 2011 में क्रिकेट टीम से संन्यास ले लिया था।

[@ सनी लियोनी एक रूप ऐसा भी, देखकर होंगे आश्चर्यचकित]

8. प्रियंका चोपड़ा
आठवें नम्बर पर जगह बनाई है प्रियंका चोपड़ा ने। आपको बता दें कि इस साल प्रियंका ने बॉलीवुड में कोई फिल्म नहीं की लेकिन हॉलीवुड में एक टीवी प्रोग्राम और आने वाली फिल्म बेवॉच ने उन्हें इस नम्बर पर पहुंचा दिया। प्रियंका की इस साल की कुल कमाई 76 करोड़ रूपए रही, जबकि फेम रेंक 9 रही। इसी साल प्रियंका को राष्ट्रपति भवन में पदमश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

[@ 2016 बॉलीवुड ब्रेकअप: नहीं टिक पाए 25 साल पुराने रिश्ते भी]

9. अमिताभ बच्चन
बिग बी इस लिस्ट में नवें पायदान पर काबिज हैं। बच्चन की कुल कमाई 32.62 करोड़ रूपए रही, बल्कि फेम रेंक 5 रही जो बाकी के कई सेलेब से कई बेहतर है। इस साल आई फिल्म वजीर और पिंक से अमिताभ काफी चर्चा में रहे।

[@ क्या आपने देखी काजोल की बेटी की सेल्फी, बेहद...]

10. रितिक रोशन
रितिक रोशन ने टॉप 10 में जगह बनाई है। कुल कमाई 90.25 करोड़ रूपए आंकी गई है जबकि फेम रेंक 12 है। इस साल आई फिल्म मोहनजोड़ारो और कंगना से रहे विवाद की वतह से रितिक काफी चर्चा में रहे। अगले साल आने वाली फिल्म काबिल से रितिक को काफी उम्मीदें हैं।

[@ ब्रेकअप के बाद रणबीर इस अभिनेत्री को कर रहे डेट!]