नई दिल्ली। भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने वर्ष 2003 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। 34 वर्षीय मिश्रा ने अब तक 22 टेस्ट में 76, 36 वनडे में 64 और 8 टी20 मुकाबलों में 14 विकेट चटकाए हैं। मिश्रा ने इसी साल वनडे में 50 विकेट पूरे किए और भारत की ओर से इस आंकड़े तक सबसे तेज गति से पहुंचने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए। मिश्रा के खाते में वर्ष 2016 में वनडे में 7वां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण है।
मिश्रा ने 29 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 ओवर में से 2 मेडन डालते हुए 18 रन देकर 5 विकेट झटके। यह मुकाबला भारत ने 190 रन के विशाल अंतर से जीतकर पांच मैच की सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमाया। मिश्रा मैन ऑफ द मैच व सीरीज चुने गए। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा टॉप-10 की सूची में जगह नहीं बना पाए।
अब हम नजर डालेंगे वर्ष 2016 में वनडे में 9 और गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण पर :-
[@ वर्ष 2016 : T20 में नं.1 बल्लेबाज रहे कोहली, टॉप-10 में एक और भारतीय]
इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका, लेग स्पिनर)
कब : 15 जून 2016
कहां : बासेटेरे
विरुद्ध : वेस्टइंडीज
गेंदबाजी विश्लेषण : 9-0-45-7
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 139 रन से जीता
[@ अश्विन ने इस अनचाहे रिकॉर्ड में की इन 2 की बराबरी, ये 4 आगे]
सुनील नरेन (वेस्टइंडीज, दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर)
कब : 3 जून 2016
कहां : प्रोविडेंस
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
गेंदबाजी विश्लेषण : 9.5-0-27-6
नतीजा : वेस्टइंडीज 11 गेंद रहते 4 विकेट से जीता
[@ ये हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और टॉप-5 गेंदबाज]
चैड सोपर (पापुआ न्यू गिनी, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
कब : 6 नवंबर 2016
कहां : मोंग कॉक
विरुद्ध : हांग कांग
गेंदबाजी विश्लेषण : 10-1-41-6
नतीजा : पापुआ न्यू गिनी 14 रन से जीता
[@ वर्ष 2016 : T20 में गेंदबाजों में बुमराह ने मारी बाजी, ये हैं टॉप 10]
जॉन हेस्टिंग्स (ऑस्ट्रेलिया, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
कब : 31 अगस्त 2016
कहां : दांबुला
विरुद्ध : श्रीलंका
गेंदबाजी विश्लेषण : 10-0-45-6
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 114 गेंद पहले 6 विकेट से जीता
[@ ये हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और टॉप-5 गेंदबाज]
ल्यूक जोंगवे (जिम्बाब्वे, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
कब : 2 जनवरी 2016
कहां : शारजाह
विरुद्ध : अफगानिस्तान
गेंदबाजी विश्लेषण : 5.1-1-6-5
नतीजा : जिम्बाब्वे 117 रन से जीता
[@ वर्ष 2016 : T20 में गेंदबाजों में बुमराह ने मारी बाजी, ये हैं टॉप 10]
इमाद वसीम (पाकिस्तान, बाएं हाथ के स्पिनर)
कब : 18 अगस्त 2016
कहां : डबलिन
विरुद्ध : आयरलैंड
गेंदबाजी विश्लेषण : 5.4-0-14-5
नतीजा : पाकिस्तान 255 रन से जीता
[@ वर्ष 2016 : T20 में गेंदबाजों में बुमराह ने मारी बाजी, ये हैं टॉप 10]
मैट हेनरी (न्यूजीलैंड, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
कब : 5 जनवरी 2016
कहां : माउंट मौनगानुई
विरुद्ध : श्रीलंका
गेंदबाजी विश्लेषण : 10-1-40-5
नतीजा : न्यूजीलैंड 36 रन से जीता
[@ ये हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और टॉप-5 गेंदबाज]
दासुन शनाका (श्रीलंका, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
कब : 16 जून 2016
कहां : डबलिन
विरुद्ध :आयरलैंड
गेंदबाजी विश्लेषण : 9-0-43-5
नतीजा : श्रीलंका डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 76 रन से जीता
[@ वर्ष 2016 के इन 10 T20 मुकाबलों में होती रहीं सांसें ऊपर-नीचे]
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)
कब : 26 जून 2016
कहां : ब्रिजटाउन
विरुद्ध : वेस्टइंडीज
गेंदबाजी विश्लेषण : 9.4-1-50-5
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 58 रन से जीता
नोट : इंग्लैंड के जैक बॉल और ऑस्ट्रेलिया के केन रिचर्डसन भी 1-1 वनडे में 5-5 विकेट लेने में सफल रहे।
[@ वर्ष 2016 : T20 में गेंदबाजों में बुमराह ने मारी बाजी, ये हैं टॉप 10]