बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपना जन्मदिन अपने पनवेल के फार्महाउस में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। उन्होंने अपने एंजियो के नाम पर बना केक अपने क्यूट भांजे के साथ काटकर सेलिब्रेट किया। सलमान इस मौके पर ब्लैक शर्ट और ट्राउजर में थे। वहीं सलमान के कुछ करीबी दोस्तों ने कुछ फोटोज को सोशल साइट पर भी शेयर की।
अपने फार्म हाउस के बाहर मीडिया से बात करते हुए सलमान ने बर्थडे सेलिब्रेशन से ठीक पहले कहा- क्लोज फैमिली फ्रेंड्स आने वाले हैं। इस बार तो मैं घोषणा करने वाला था कि मैं तो देश में ही नहीं हूं। 100-200 लोग आने वाले हैं।
आपको बता दें कि सलमान ने हाल ही में घोषणा की थी कि वो अपने जन्मदिन पर उनका 27 दिसंबर को 11 बजे सुबह लॉन्च हो जाएगा। उन्होंने कहा कि फैन्स से इतना लिया है कि उनको देना बनता है। उन्हें 51 फीसदी ऑफ मिलेगा। फिर 27 दिन तक 12 फीसदी। ज्वेलरी पर भी 25 फीसदी ऑफ मिलेगा।
[@ सनी लियोनी एक रूप ऐसा भी, देखकर होंगे आश्चर्यचकित]
पिछले साल भी दिया था तोहफा
गौरतलब
है कि सलमान हर साल अपने जन्मदिन पर अपने फैन्स के लिए खुद से जुड़ा एक
तोहफा देते हैं। पिछले साल उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक ऑनलाइन शॉपिंग
पोर्टल खोला था, जिसका नाम उन्होंने खान मार्केट रखा था। इस वेबसाइट से
उनके फैन्स बीइंग ह्यूमन के प्रॉडक्ट्स खरीद सकते हैं।
[@ दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहतरीन फिर क्यों सुल्तान से पिछडी दंगल, जानिये]
फैंस से कहा
वहीं
सलमान खान ने कहा कि उन्हें गिफ्ट अभी नहीं मिला है, लेकिन मिलने का
इंतजार है। उन्होंने कहा कि बस अगला साल इस साल से बेहतर हो यही सोचता हूं।
सलमान ने आगे कहा कि, फैन्स को बस यही कहना चाहूंगा कि खुश रहो, परेशानी
से दूर रहो।
[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]
लॉन्च किया एप
आपको बता दें, सलमान ने अपन जन्मदिन के मौके पर अपना एप
लॉन्च किया है। जन्मदिन से पहले ही उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए वीडियो
पोस्ट की थी। आज अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान 11 बजे इस एप पर फैन्स के
लिए लाइव होंगे। यह उनका अपने फैन्स के लिए तोहफा है। सलमान ने अपने ट्वीट
में किया, Celebrate my birthday with Flat 51% Off at @bebeinghuman
stores and exclusively online @Myntra http://www.myntra.com/being-human
सलमान ने अपना एप लॉन्च कर दिया है उन्होंने इस लिंक ट्वीटर पर
शेयर करते हुए लिख, BeingInTouchApp is Live on the Google Play Store! Go
Download http://bit.ly/BeingInTouch।