रात को मॉल की पार्किंग में युवती से छेडछाड, विरोध करने पर आरोपी ने...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016, 10:04 AM (IST)

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में क्रिसमस की रात डीबी मॉल में एक युवती के साथ छेडछाड की घटना सामने आई है। अति सुरक्षित कहे जाने वाले डीबी मॉल की पार्किंग में हुई घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, डीबी मॉल के एक शोरूम में पीडित युवती सेल्स गर्ल्स है। क्रिसमस की रात को घर जाते समय मॉल की पार्किंग में आरोपी अरविंद पाटीदार ने युवती से छेड़छाड़ की। युवती ने छेडछाड का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।

[@ ये कैसा मंगेतर! जीजा और दोस्तों के हवाले की पत्नी]

बताया जा रहा है कि युवती की चीख सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों की मदद से पीडित युवती एमपी नगर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी अरविंद भी मॉल में स्थित कपड़े के शोरूम में सेल्समैन है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।

[@ 50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...]