इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबु आजमी ने सोमवार को भाषणबाजी के दौरान न सिर्फ बड़बोलापन दिखाया। बल्कि कई शर्मनाक बयान दिये। आजमी के बयान को लेकर राजनैतिक दलों ने विरोध भी दर्ज कराया।
हालांकि मीडिया के सामने दिये बयान के बाद सुर्खियों में आये आजमी के प्रति अभी तक पार्टी मुखिया मुलायम सिंह की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं है। मालूम हो कि सोमवार को ही इलाहाबाद के पड़ोसी जिले प्रतापगढ में आये अबू आजमी ने बीजेपी सरकार के नोटबंदी के फैसले जमकर निशाना साधा।
[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बेहया हैं। जब कोई अपनी बूढ़ी मां को लाइन में खड़ा कर सकता है तो उसके लिए देश क्या है। देश में नोटबंदी की वजह से हुई सैकड़ों मौतों के जिम्मेदार मोदी हैं। लेकिन हमारी सरकार मृतकों के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा दे रही है। आजमी यही नहीं रूके और आगे कहा कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन से सपा को ही नुकसान होगा। कांग्रेस के राहुल गांधी म्याऊं-म्याऊं करते हैं और शीला दीक्षित तो डेड हो चुकी हैं। ऐसे में कांग्रेस से कैसे गठबंधन हो सकता है।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]
आजमी ने जहर घोलने के अंदाज में कहा कि देश के मुस्लिमों ने बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दिया थाए लेकिन वे कांग्रेसी खरे नही उतरें। कांग्रेस ने देश का विकास नहीं कियाए इसलिए अब मुस्लिम सपा के साथ हैं। आजमी ने अखिलेश यादव को देश का मिनी पीएम बताया और मुस्लिमों से अपील करते हुये कहा कि मुस्लिम बसपा के झांसे में न आये।
[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]
बसपा के मुस्लिम विधायक तो मायावती के चपरासी हैं। वहां उनकी कोई इज्जत नहीं है। इसीलिए हिंदू-मुस्लिम की राजनीति छोड़कर जनता को समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश यादव को सीएम बनाना चाहिए। हालांकि इस बयानबाजी के बाद शहर में कई जगह राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओ ने विरोध जताया।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]