नागौर के जेएलएन अस्पताल को मिलेगी एम्बुलेंस की सौगात

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016, 09:24 AM (IST)

नागौर। केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने जेएलएन अस्पताल को नई एम्बुलेंस दिलाने की घोषणा की है। उन्होंने जेएलएन का निरीक्षण कर पीएमओ से अस्पताल को लेकर चर्चा की। इसी दौरान कुछ लोगों ने अस्पताल में एम्बुलेंस की कमी के कारण मरीजों को होने वाली परेशानी होने की बात कही। इस पर चौधरी ने कहा कि यदि सरकार से एम्बुलेंस नहीं मिल पाती है तो सांसद कोटे से अस्पताल को एम्बुलेंस दिलाई जाएगी। इस मौके पर विधायक हबीबुर्रहमान, बीजेपी प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]