जालोर । बाबा साहेब अम्बेडकर के सपने पूरे कर रहे है भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बाबा साहेब के नाम से कई योजनाओं को लागू कर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को आगे लाने का कार्य किया है।
यह विचार भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जालोर जिले में प्रवेश करते धामसीन व रानीवाडा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात पर कही। नोटबंदी के विषय पर बोलते हुए कहा कि देश में अमीर तो अमीर बनता जा रहा है तथा गरीब ज्यादा गरीब हो रहा है, दोनों की दुरियों को पास लाकर मिलाने का काम किया है।
मोदी सरकार ने ही देश में कोई भी जाति का व्यक्ति कमजोर नहीं रहे इस को लेकर भी कई प्रकार के ऋण की व्यवस्था कर आमजन को राहत प्रदान की है, देश तरक्की के पथ पर है, आतंकवादियों के हौसले पस्त हो गए है, विरोधियों की बोलती बंद हो गई है, जमाखोरों में अफरा-तफरी मची हुई है, गरीबों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि 50 दिनों की मियाद पूरी होते ही बैंकिग सेवा में तेजी से सुधार आएगा, कैश लेस भारत निर्माण में सहयोग की अपील की गई। वित्त राज्य मंत्री मेघवाल आबूरोड से सडक मार्ग से जालोर सीमा पर पहूॅचने पर जिला भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विधायक नारायणसिंह देवल, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीचन्द जैन, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कुमार खण्डेलवाल, मंडल अध्यक्ष ऊकसिंह परमार व उपाध्यक्ष लच्छाराम पुरोहित व नरेश जोशी ने गर्मजोशी से स्वागत कर अभिनन्दन किया गया।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]