सहकर्मीयों ने दिया सरप्राईज, थाने में गूंजा हैप्पी बर्थ डे

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 दिसम्बर 2016, 8:55 PM (IST)

बाड़मेर। आम तौर पर अपराधियों की आवाजाही को मुकदमो की बातों से गूंजने वाले जिले के सदर थाने में सोमवार को अलग ही माहौल था। सुबह से ही थाने का स्टाफ अपने थाने के द्वितीय प्रभारी को सरप्राइज देने के मानस में थे और यह मानस शाम को हैप्पी बर्थ डे की गूंज से थाने में उतरता नजर आया। सदर थाना बाड़मेर में कार्यरत सेकेण्ड थानाधिकारी ध्रुव प्रसाद का थाना परिसर में जन्मदिन मनाया गया। इसके लिए ना केवल थाने के पूरे स्टाफ ने अपना सहयोग दिया वही दूसरी तरफ अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त सेकेण्ड थानाधिकारी ध्रुव प्रसाद को इस बात का भनक तक नहीं होने दिया। अपने जन्मदिन पर थाने के स्टाफ और स्थानीय पत्रकार पप्पू बृजवाल की सरप्राईज पार्टी पर सेकेण्ड थानाधिकारी ध्रुव प्रसाद ने कहा कि यह जन्मदिन उनके लिए सबसे यादगार जन्मदिन बन गया।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]