चण्डीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मोत्सव पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन मनाया। इसी कड़ी में मनीमाजरा मे छायादार वृक्ष लगाकर अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता सुशील जैन, घनश्याम बंसल, अग्रवाल सभा मनीमाजरा के प्रधान पवन सिगंला, श्री परमहंस दयाल सत्संग सभा के महासचिव बृजेश वर्मा, गीता, गोला पहलवान, नरेश राणा, हिमांशु, जिम्मी, तरसेम गोयल के नेतृत्व में किया गया।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]