अम्बाला। नोटबंदी को लेकर सियासी दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता और हरियाणा अध्यक्ष नवीन जयहिंद कैंट में कार्यकर्ताओं को 1 जनवरी को रोहतक में नए बस अडडे के पास होने वाली तिजोरी तोड़ भांडा फोड़ रैली के लिए न्योता देने पहुंचे। रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई सीनियर नेता संबोधित करेंगे। इस मौके पर उन्होंने इनेलो के दो और कांग्रेस के एक युवा नेता सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होने वालों में इनेलो के युवा प्रधान परवीन और उपाध्यक्ष तेजपाल के साथ कांग्रेस के राजीव और इनके समर्थक शामिल है। इस दौरान नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा नेता नोटंबदी की आड़ में घपलेबाजी में लगे हुए हैं। एसएस बोर्ड पूरा का पूरा फर्जी खड़ा कर दिया गया। जिनके हाथों में युवाओं को नौकरी देने का जिम्मा है। नोटबंदी से देश को आर्थिक नुकसान होने के साथ साथ मानसिक व शारीरिक नुक्सान हुआ है। नवीन ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को आप की टोपी पहनाकर स्वागत किया।
[@ वर्ष 2016: उरी में सेना के कैम्प पर आतंकी हमला, भारत का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक]