झुंझुनूं। समीपवर्ती गांव अणगासर में शहीद दिलीपसिंह थाकन स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को आगाज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा ने कहा कि जिला कलेक्टर प्रदीपकुमार बोरड़ जिले की हरेक आदर्श स्कूल को डिफेंस एकेडमी के रूप में स्थापित कर युवाओं को सेना भर्ती में सहयोग करना चाहते हैं। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी है कि इसके लिए हमें भी अपने प्रयास करने चाहिए। सभी रिटायर्ड फौजियों और शिक्षकों का आह्वान किया कि वे कम से कम दो घंटे युवाओं को फिजीकल ट्रेनिंग दें और अपने अनुभवों को युवाओं के साथ बांटे। जिससे युवाओं को बड़ा फायदा होगा और हमारे युवा और भी अधिक सेना में अपनी भागीदारी कर देश सेवा में सहयोग कर सकेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री पार्षद डॉ. राजेश बाबल के अलावा कार्यक्रम में किसान कॉलेज के संचालक राहुल चौधरी, रोहिताश्व थाकन, ख्यालीराम व छोटेलाल आदि भी मंच पर मौजूद थे। इस मौके पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष कर्मवीर थाकन ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि इस प्रतियोगिता में पास पड़ौस के क्षेत्र की करीब 50 टीमें हिस्सा ले रहे हैंै। उद्घाटन मुकाबला अणगासर और आबूसर के बीच खेला गया। वहीं अतिथियों ने भी फीता काटने के अलावा बॉल खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करते हुए खिलाडिय़ों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।