अमृतसर। शहीद उधम सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आॅल इंडिया आतंकवाद विरोधी फ्रंट के नेताओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हाॅल बाजार में हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम में सभी ने उधम सिंह के विचारों को आत्मसात करने और इसका प्रसार करने का संकल्प लिया। ताकि युवा पीढ़ी को देश के शहीदों के प्रति जागरुक किया जा सके। साथ ही फ्रंट नेताओं ने देश में फैल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भी लोगों को जागरुक करने की बात कही।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]