सुषमा के प्रयास,जापान से आया शख्स का शव

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 दिसम्बर 2016, 2:46 PM (IST)

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश मंत्रालय से जुड़े मामलों पर हमेशा गंभीरता की देखती हैं और एक मिसाल पेश करती हैं। ऐसी ही कुछ हुआ है फिर जब जापान से एक शख्स का शव उनके हस्तक्षेप के बाद दिल्ली वापस उनके परिवार को सौंप दिया गया है।

दरअसल दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके के रहने वाले गोपाल राम टोक्यों में नौकरी करने गए थे। उन्होंने टोक्यो में नौकरी और वीज़ा के लिए एजेंट को ढाई लाख रुपये भी दिए, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें एक होटल में कुक का काम मिला। लेकिन महज तीन महीने काम करने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि कॉन्ट्रैक्ट एक साल का था। जापान में आर्थिक तंगी की वजह से वह परेशान रहने लगे और फिर दिल का दौरा पडऩे से उनकी मौत हो गई।

अब पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए 15 लाख रुपये का खर्च होता, जो कि पहले ही आर्थिक तंगी से गुजर रहे इस परिवार के लिए बेहद मुश्किल था। ऐसे में मृतक गोपाल राम की पत्नी राधा देवी ने दिल्ली महिला आयोग से अपने पति के शव को देश वापस लाने में मदद मांगी थी। इसके बाद डीसीडब्ल्यू ने सुषमा स्वराज से मामले में दखल की मांग की थी।


[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

उन्होंने तुरंत ट्वीट कर आश्वासन दिया था कि सरकार बगैर देरी किए गोपाल राम के शव को देश वापस लाएगी और इसमें लगने वाला सारा खर्च भी वहन करेगी।

इसके बाद देर रात शनिवार को गोपाल राम का पार्थिव शरीर दिल्ली वापस लाकर उनके परिवार को सौंप दिया गया। ऐसे में सुषमा स्वराज का धन्यवाद देते ये परिवार नहीं थक रहा है।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]